आपका इन्तजार है SMS की तरह,
मेरी बुआ की छादी में आना Ringtone की तरह |
आशीर्वाद देना Balance की तरह,
छादी में Busy रहना Network की तरह ||
सर्व मंगल मांगल्ए शिवे सर्वार्थ साधिके !
शरन्ए त्रयंबिके गौरी नारायणी नमोस्तुते !!
हल्दी है , चन्दन है, रिश्तो का बंधन है |
हमारी चाचू की छादी में आपका अभिनन्दन है ||
क्या करिश्मा है कुदरत का कि कौन किसके करीब होता है ।
शादी उसी से होती है जो जिसके नसीब होता है ।।
फैशन का ज़माना है, शॅापिंग तो कर लेना |
मेरे बुआ की छादी में, आप आना मत भूलना ||
मिलन है दो परिवारों का रस्म है खुशी मनाने !
का हमें तो इंतजार है बस आपके आने का !!
खुशियों की रात होगी, जश्न जरा हट के होगा |
मेरी मौसी की छादी में, जश्न जरा हट के होगा ||
सूर्य सा प्रभावशाली तेज है आपका,
चाँद जैसा उजला स्वभाव है आपका|
अनुशासित जीवन से सजाया है परिवार,
धन्य हैं हम जिसे मिला आपका संसार ||
नन्हे – नन्हे पाँव है कैसे आँऊ बुलाने को |
मेरी मौसी की शादी में भूल न जाना आने को ||
पूूडी खा के रसगुल्ले खाके कॉफ़ी पीके जाना जी
मामा जी की शादी में पक्का पक्का आना जी
कोल्डड्रिंक पियेगें, पॉपकॉर्न खायेगें |
चाचू की शादी में धूम मचायेगें ||
खुशियों की रात होगी, जश्न जरा हटके होगा,
हमारे मामा की शादी में अंदाज जरा हटके होगा।
ठंडी का मौसम है, ठंडी से न घबराना |
मेरे बुआ की शादी, में जलूल से जलूल आना ||
ढोल ताशे हुए पुराने, डीजे का जमाना है,
चाचू की शादी में जलूल-जलूल आना है।
गर्मी का मौसम है ठंडा पिलायेगे |
अपने भाई के छादी में सबको बुलायेगे ||
भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण, प्रियवर तुम्हें बुलाने को,
हे मानस के राजहंस, तुम भूल न जाना आने को।
भेज रहे है स्नेह निमंत्रण करके सुभविचार
ओ मान के राज हंस दे रहे है ये समाचार |
बडे विनय से हाथ जोड़कर करते है मनुहार
चाचू की शादी में आना है सहपरिवार ||
मंडप सजा हुआ है, महफिल यहां जमी है,
हर कोई देख रहा है, बस आपकी कमी है।
शिकायत हमें मंजूर नहीं, ना कोई बहाना होगा।
हमारी खुशियों की खातिर, बुआ जी की छादी में हर हाल आना होगा।।
चांदनी चांद से होगी तो उजाला जमीन पर होगा,
हमारी मौसी की शादी में आपको आना ही होगा।
भूल न जाना शादी का Date, आना मेरे Gate,
मेरे दीदी की शादी है, हम करेगें आपका Wait……
पानी तो पानी है, पर गंगाजल कुछ और है,
आना तो सबको है, पर आपका आना कुछ और है।
बाबुल तुम बगिया के तरुवर, हम तरुवर की चिड़िया रे,
दाना सूंघ के उड़ जाएंगे, पिया मिलन की घड़िया रे।
शादी के कार्ड के लिए बाल मनुहार: विवाह बाल मनुहार शायरी - Bal Manuhar in Hindi
bal manuhar in hindi, bal aagrah for wedding card in hindi, बाल मनुहार शायरी लेटेस्ट, विवाह बाल मनुहार शायरी, bal Manohar, Child Adulation for Wedding cards, बाल आग्रह शायरी, चाचा की शादी के लिए बाल मनुहार, शादी कार्ड शायरी, Shadi Card Shayari
शादी का निमंत्रण केवल एक कार्ड नहीं होता, बल्कि उसमें परिवार का प्यार, अपनापन और बच्चों की प्यारी-सी मनुहार छुपी होती है। विवाह बाल मनुहार शायरी शादी के कार्ड को और भी खास बना देती है, क्योंकि मासूम शब्दों में कही गई बातें सीधे दिल को छू जाती हैं। जब बच्चे अपने अंदाज़ में मेहमानों को शादी में आने का निमंत्रण देते हैं, तो उस निमंत्रण की मिठास कई गुना बढ़ जाती है। इसी खूबसूरत भावना को दर्शाने के लिए यहाँ हम लेकर आए हैं शादी के कार्ड के लिए बाल मनुहार शायरी, जो आपके विवाह निमंत्रण को यादगार बना देगी। 💖
उम्मीद है कि ये विवाह बाल मनुहार शायरी आपके शादी के कार्ड को और भी सुंदर, भावनात्मक और यादगार बना देगी। बच्चों की मासूम मनुहार से सजा निमंत्रण हर मेहमान के चेहरे पर मुस्कान ले आता है और उन्हें पूरे दिल से शादी में आने के लिए प्रेरित करता है। आप अपनी पसंद के अनुसार इन शायरियों को कार्ड में शामिल कर सकते हैं या थोड़ा बदलकर और भी खास बना सकते हैं। आपकी शादी खुशियों, प्यार और अपनापन से भरी रहे—यही हमारी शुभकामनाएँ हैं। 💐 यह भी पढ़े 👉👉: शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - Happy Marriage Anniversary Wishes
