Feeling Sorry Shayari

Feeling Sorry Shayari: कभी-कभी हम गलतियाँ कर बैठते हैं और अपनों को दुख पहुँचा देते हैं। ऐसे समय में, सही शब्द हमारे दिल की बात कहने में मदद करते हैं। यहाँ आपको हिंदी में माफ़ी मांगने की शायरी और नाराज़गी जताने की शायरी मिलेगी जो विनम्रता से "मुझे माफ़ कर दो" कहती है और रिश्तों को सुधारने में मदद करती है। माफ़ी मांगने की शायरी का यह संग्रह पछतावा, भावनाओं और फिर से सब ठीक करने की उम्मीद को व्यक्त करने के बारे में है।

Feeling Sorry Shayari – Best Sorry Shayari in Hindi | Naraz Ko Manane Ki Shayari

Feeling Sorry Shayari – Best Sorry Shayari in Hindi

मेरे दिल पर जिस पागल का राज है,
वह आज मुझसे नाराज़ है।
आई’m सॉरी पागल! 💔😞💔😞

माना कि भूल हो गई हमसे सनम,
पर इस तरह न रूठो हमसे सनम,
एक बार नजरें उठा के देखो हमें,
फिर दुबारा न करेंगे ये खता ऐ सनम! 🙏💖

गलती तो हो गयी है,
अब क्या मार डालोगे,
माफ़ भी कर दो ऐ सनम,
ये गलतफ़हमी कब तक पालोगे! 😢💔

गलती हुई मान हमने लिया,
गलत हम हैं जान हमने लिया,
अब ना करेंगे कुछ ऐसा जो बुरा लगे आपको,
अब ये दिल में ठान हमने लिया

खता हो गयी तो फिर सज़ा सुना दो,
दिल में इतना दर्द क्यूँ है वजह बता दो,
देर हो गयी याद करने में जरूर,
लेकिन तुमको भुला देंगे ये ख्याल मिटा दो। 😢💌

Naraz Ko Manane Ki Shayari 2 Line

गलती हो गई मुझसे, तुझे दर्द पहुंचाने की,
दिल से माफी मांगता हूँ तेरे दिल को रुलाने की।

मुझसे हो गई गलती, अब तुझे मनाना है,
दिल से माफी मांग रहा हूँ, बस तेरा साथ पाना है।

मेरी हर खुशी तेरी है और तेरा हर ग़म मेरा,
माफ़ कर देना जाना, दिल न तोड़ेंगे दोबारा तेरा!

यूँ आप सॉरी कह कर, हमें शर्मिंदा न किया कीजिये,
हम तो बस आपके हैं, हमें यूँ गैर न करार कीजिये। 😢💞

सुना है प्यार करने वाले हर गलती माफ़ कर देते हैं,
अगर हो मोहब्बत हमसे तो हमारी भी ये खता माफ़ कर दो। 💌

रूठने का हक है तुझे मगर वजह बताया कर,
नाराज होना गलत नहीं तू खता बताया कर।

नाराज क्यूं होते हो किस बात पे हो रूठे,
अच्छा चलो ये माना तुम सच्चे हम झूठे

हम से तुम गुस्सा रहो इस बात में कहां दम है,
माफी मांगने से भी ना मानो क्या इतना प्यार कम है,,

दिल से माफी मांगने से गहरी से गहरी गलतफहमियां भी दूर हो सकती हैं। सॉरी शायरी पछतावा व्यक्त करने और किसी को यह बताने का एक सरल लेकिन शक्तिशाली तरीका है कि वे आपके लिए कितने मायने रखते हैं। हिंदी में इन सॉरी शायरी और सॉरी नाराज़ को मनाने की शायरी के माध्यम से, आप अपनी भावनाओं को साझा कर सकते हैं और रिश्ते को सुधारने की दिशा में पहला कदम उठा सकते हैं। कभी-कभी, कुछ दिल से निकले शब्द ही दो दिलों को फिर से करीब लाने के लिए काफी होते हैं। 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post